चक्रवृद्धि ब्याज प्रश्न
1. ₹2000 पर 10% प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्षों के लिए, वार्षिक रूप से संयोजित चक्रवर्ती ब्याज ज्ञात करें । NTPC 17/06/2022
2. प्रतिवर्ष 10% चक्रवर्ती ब्याज पर निवेश की गई धनराशि 2 वर्षों में वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के साथ 10,164 रुपए हो जाती है। निवेश की गई राशि क्या थी?
3. ₹8000 की धनराशि पर 5% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष का चक्रवर्ती ब्याज ज्ञात कीजिए। यदि ब्याज की गणना वार्षिक तौर पर होती है:
4. एक निश्चित धनराशि 2 वर्ष में चक्रवर्ती ब्याज की 20% वार्षिक दर पर 7200 हो जाती है, जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है। धनराशि ज्ञात कीजिए।
5. मोहन 2 वर्ष के लिए 20% की वार्षिक चक्रवर्ती ब्याज पर मूलधन रुपए उधार लेता है । ब्याज की देय राशि 5280 थी। मूलधन का मान क्या था?
6. यदि मूलधन ₹26000 है तो 3 वर्ष बाद 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर कुल राशि ज्ञात कीजिए
7. एक निश्चित राशि को 5% के चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया गया। ब्याज की गणना 3 वर्षों के लिए वार्षिक रूप से की गई। यदि आकलित ब्याज ₹2522 है, तो मूलधन ज्ञात कीजिए।
8. यदि 20% वार्षिक दर से ₹2000 का निवेश किया जाता है, और ब्याज को अर्धवार्षिक आधार पर चक्रवर्ती किया जाता है तो 18 मास बाद राशि कितनी होगी:
9. 6400 पर 25% की वार्षिक दर से 3 वर्षों का चक्रवर्ती ब्याज ज्ञात कीजिए ।
10. एक व्यक्ति ने 10% चक्रवर्ती ब्याज पर कुछ धनराशि उधार ली| यदि 3 वर्ष के अंत में वह 2662 रुपए लौटता है, तो उसने कितने रुपए उधार लिए?
उत्तर पत्रक
1. b) 420 रु
2. d) 8,400 रु
3. d) 820 रु
4. d) 5000 रु
5. b) 11,000 रु
6. b) 34606 रु
7. d) 16,000 रु
8. b) 2662 रु
9. d) 6,100 रु
10. a) 2000 रु
